बाराबंकी-आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
बाराबंकी - पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 1.मो0 तौफिक पुत्र मो0 अकील 2.मो0 अकील पुत्र मो0 खलील, 3.शाहरूख पुत्र मो0 कलीम 4.फैज पुत्र मो0 मुबारक निवासीगण रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद डण्डा व घटना में प्रयुक्त एक अदद सुपर स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद किया गया पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त तौफिक मृतक आसिफ की बहन से मोबाइल पर बात करता था जिसका विरोध मृतक आसिफ व उसके परिजनों द्वारा किया जाता था !
अंकित गुप्ता - जिला ब्यूरो चीफ