बाराबंकी - एसडीएम हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर का किया निरीक्षण,भोजनावकाश के दौरान विद्यालय के मेस का निरीक्षण कर एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों के साथ किया भोजन ग्रहण !
बाराबंकी - एसडीएम हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सोनिकपुर का किया निरीक्षण, जलापूर्ति के लिए तत्काल जल टैंकर की व्यवस्था की गयी !
भोजनावकाश के दौरान विद्यालय के मेस का निरीक्षण कर एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों के साथ किया भोजन ग्रहण ! स्टाफ नर्स द्वारा फ़ूड टेस्टिंग की प्रक्रिया नियमित रूप से सुनिश्चित किये जाने के दिए निर्देश !
कुछ दिन पूर्व विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ जताया था आक्रोश ! बिजली, शुद्ध पानी व भोजन ना मिलने की अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर किया था प्रदर्शन !
आर एन साहनी - एक्सीक्यूटिव रिपोर्टर