ब्रेकिंग

बाराबंकी - सफदरगंज मंडी में गेहूँ तौल शुरू, गेंहूँ खरीद केंद्र पर केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षक राकेश कुमार उपाध्याय ने किसान को लड्डू खिलाकर खरीद का किया शुभारम्भ !

बाराबंकी - सफदरगंज मंडी में गेहूँ तौल शुरू, गेंहूँ खरीद केंद्र पर केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षक राकेश कुमार उपाध्याय ने किसान को लड्डू खिलाकर खरीद का किया शुभारम्भ !

गेंहू खरीद केंद्रों पर इस बार फ़ार्मर आई डी के साथ खतौनी और खसरा भी जमा किया जा रहा है. खरीद में कृषको को सीधे लाभ हो सके इस सन्दर्भ में सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है जिसमे किसानों को अनिवार्य रूप से फ़ार्मर रजिस्ट्रेशयन कराना है. आज सफदरगंज मंडी में विपणन शाखा में गेहूँ की तौल कृषक रामलाल ग्राम इचौलिया की तौल से शुरू हुई है. कृषको से संपर्क करके गेहूँ सरकारी केंद्रों पर लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. मंडी में विपणन के 4, एफ सी आई के 2 और मंडी समिति का 1 केंद्र है. धान खरीद में अपने गई टोकन व्यवस्था की तरह इस बार गेहूँ खरीद में भी टोकन व्यवस्था लागू है. केंद्र पर सभी व्यवस्थाओं के साथ खरीद प्रारम्भ हो चुकी है. केंद्र पर विपणन निरीक्षक राकेश कुमार उपाध्याय ने किसान को लड्डू खिलाकर केंद्र की शुरुवात की है. केंद्र केंद्र पर विपणन निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह और श्री राम सिंह रावत की उपस्थिति में आए हुए अन्य किसानों से वार्ता की गई है की सभी लोग पंजीयन के साथ समस्त अभिलेख केंद्र पर जमा करें. गेहूँ सुखाकर लाना है. मंडी में किसानों के सुख सुविधा के हवाले से मंडी सचिव ने और भी व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है. कृषको को कोई समस्या हो तो मंडी में विपणन शाखा नोडल के रूप में है, उसे तत्काल सूचित करें. गेहूँ के लिए कृषक स्वयं संपर्क करें. कोई भी विचौलिया पकड़ा जाएगा तो उसके विरुद्ध तत्काल एफ़ाइआर की कार्यवाही की जाएगी !

आर एन साहनी - एक्सीक्यूटिव रिपोर्टर

Trending News