ब्रेकिंग

बाराबंकी - जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सिरौलीगौसपुर स्थित संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार के सख्त निर्देश दिए।

डीएम ने अस्पताल पहुंचे मरीजों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं का हाल जाना और समस्याओं को सुना।मरीजों की भीड़ और लंबा इंतजार देखते हुए डीएम ने महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग पर्चा काउंटर संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि भीड़ कम हो और सुविधा बढ़े।

संसाधनों की कमी पर कार्रवाई अस्पताल में लैपटॉप की कमी को लेकर डीएम ने शासन को पत्र भेजने की बात कही, जिससे कार्य प्रणाली में सुधार हो सके,डीएम ने साफ-सफाई और नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आर एन साहनी - एक्सीक्यूटिव रिपोर्टर

Trending News