बाराबंकी - विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल और मंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बाराबंकी - विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, लेखपाल और मंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बाराबंकी। जिले के कोठी थाना क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल और उसके मंशी को कथित रूप से रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के मझियावां इलाके के लेखपाल अमित कनौजिया और उनके निजी मंशी विनय मिश्रा पर जमीन संबंधी कार्य के बदले पैसे मांगने का आरोप था।
बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने कोठी चौराहे के पास जाल बिछाकर दोनों को करीब 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
कार्रवाई के बाद दोनों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
आर एन साहनी - एक्सीक्यूटिव रिपोर्टर
