बाराबंकी – शहर में सपा की एक बार फिर विवादित होर्डिंग।
बाराबंकी – बाराबंकी शहर में एक बार फिर विवादित होर्डिंग सामने आने से सियासी माहौल गरमा गया। होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुस्लिम टोपी में दिखाया गया। साथ ही होर्डिंग पर “दिल में बाबर, मुँह में राम” जैसे आपत्तिजनक शब्द लिखे पाए गए। सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। सपा नेता ताज बाबा राईन समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विवादित होर्डिंग और पोस्टर फाड़कर हटा दिए।
आर एन साहनी - एक्सीक्यूटिव रिपोर्टर
