ब्रेकिंग

बाराबंकी - कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला आयोजित, फेक न्यूज पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर!

बाराबंकी - कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला आयोजित, फेक न्यूज पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB), लखनऊ द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित लोक-सभागार में ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों को फेक न्यूज की पहचान, फैक्ट-चेकिंग और डिजिटल टूल्स के प्रभावी उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

PIB निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल ने फेक न्यूज को वायरस बताते हुए कहा कि इसकी रोकथाम में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और हर खबर की तथ्यात्मक पुष्टि जरूरी है।

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने ग्रामीण पत्रकारों में जागरूकता फैलाने की पहल को सराहनीय बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने पत्रकारों को वायरल फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता जांचने के व्यावहारिक तरीके बताए।

कार्यशाला में सरकारी योजनाओं से जुड़ी प्रमाणित जानकारी भी पत्रकारों को उपलब्ध कराई गई, ताकि वे इसे आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ

Trending News