बाराबंकी के सिद्धौर क्षेत्र की उस्मानपुर सहकारी समिति पर यूरिया खाद की भारी किल्लत आई सामने!
बाराबंकी - उस्मानपुर समिति पर यूरिया संकट, किसानों में हाहाकार
बाराबंकी के सिद्धौर क्षेत्र की उस्मानपुर सहकारी समिति पर यूरिया खाद की भारी किल्लत सामने आई है।
समिति के बाहर दर्जनों किसान घंटों से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
जमीनी हकीकत में गोदाम के अंदर मात्र 20 से 25 बोरी यूरिया ही उपलब्ध मिली।
किसानों का कहना है कि 3 दिन पहले पर्ची कटने के बावजूद अब तक खाद नहीं मिल सकी है।
एक किसान ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से लगातार समिति के चक्कर लगा रहा है।
धान की फसल के लिए इस समय यूरिया का छिड़काव बेहद जरूरी है।
समय पर खाद न मिलने से फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
किसानों को जरूरत के मुकाबले बहुत कम मात्रा में खाद दी जा रही है।
कृषि विभाग के दावों के विपरीत जमीनी हालात बेहद खराब नजर आ रहे हैं।
आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ
