ब्रेकिंग

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृव में थाना जैदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार!

बाराबंकी -  

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृव में थाना जैदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार! किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन, अवैध तमंचा सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल उर्फ बिरजू रावत, रोहित उर्फ करिया, अवनीश वर्मा उर्फ लकी और अभिषेक यादव शामिल हैं, जो सभी मसौली थाना क्षेत्र के पहलीपार गांव के निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कार से घूम-घूमकर दुकानों की रेकी करते थे और रात में ताले व शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। शटर न खुलने पर जैक का इस्तेमाल कर दुकान में प्रवेश करते थे।

बरामद सामान में 7 मोबाइल फोन, 3 सब्बल, जैक, आरी, बैटरी, पिपरमिंट तेल, नकदी और एक अवैध तमंचा शामिल है। घटना में प्रयुक्त स्कोडा फैबिया कार भी पुलिस ने जब्त की है।

पूछताछ में आरोपियों ने जैदपुर, कोठी, सफदरगंज और अयोध्या जनपद के पटरंगा क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की है।

इस संबंध में विभिन्न थानों में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं और आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

अवैध तमंचा बरामद होने पर एक आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ