बाराबंकी - डीएम ईशान प्रताप सिंह ने "हर घर तिरंगा अभियान-2026" की विस्तृत कार्ययोजना जारी की।
बाराबंकी -
डीएम ईशान प्रताप सिंह ने "हर घर तिरंगा अभियान-2026" की विस्तृत कार्ययोजना जारी की।
अभियान 9 से 15 अगस्त तक पूरे जनपद में तीन चरणों में चलाया जाएगा।
इस दौरान तिरंगा मेले, रैलियां, कॉन्सर्ट और प्रदर्शनियां आयोजित होंगी।
जनपद में 6.30 लाख तिरंगा ध्वजों के निर्माण व वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ध्वज निर्माण कराया जाएगा।
ग्राम पंचायतों व सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा मेले लगेंगे।
पहले चरण में सजावट, रोशनी प्रतियोगिता व साफ-सफाई अभियान चलेगा।
दूसरे चरण में स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
13 से 15 अगस्त तक हर घर व संस्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा।
डीएम ने लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ
