बाराबंकी - जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
बाराबंकी -
जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
20 लाख से अधिक लागत की 144 परियोजनाओं में 39 पूर्ण, शेष में देरी पर नाराजगी जताई गई।
बरसात को देखते हुए निकायों को अलर्ट मोड में रहकर जल निकासी व सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, अतिक्रमण हटाने और अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने को कहा गया।
साथ ही राजस्व वसूली में तेजी और सभी योजनाओं को समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।
आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ
