ब्रेकिंग

बाराबंकी - 20 जुलाई को श्री लोधेश्वर महादेवा धाम स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ !

बाराबंकी - 20 जुलाई को 10:55 पर हेलीकाप्टर द्वारा श्री लोधेश्वर महादेवा धाम स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ !

₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास, लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ, जनसभा को संबोधित करने के साथ ही करेंगे श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन !

मुख्यमंत्री निर्माणाधीन कॉरिडोर का करेंगे अवलोकन, श्रावण मास मेले की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का करेंगे निरीक्षण। विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गयी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का अपराह्न 01:00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा करेंगे प्रस्थान ।

आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ