बाराबंकी -दरियाबाद कस्बे के पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट
बाराबंकी - दरियाबाद कस्बे के पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
निर्धारित क्रम को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घड़ियाली गांव निवासी जुनैद ने आरोप लगाया कि पंप कर्मियों ने नोजल से वार कर उनके सिर पर चोट पहुंचाई। वहीं पंप संचालक का कहना है कि जुनैद ने पहले अभद्रता और गाली-गलौज की, जिससे विवाद बढ़ा। विवाद का वीडिओ हुआ वायरल,घटना से पंप पर अफरातफरी मच गई, सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया, घायल को CHC भेजा गया
आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ
