ब्रेकिंग

बाराबंकी - सावन-कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, 3 टीमों का गठन

बाराबंकी - सावन-कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, 3 टीमों का गठन

बाराबंकी में सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें लखनऊ-अयोध्या हाईवे, अयोध्या-लखनऊ मार्ग और गोण्डा-बहराइच रोड पर जांच करेंगी। ढाबों, होटलों और रेस्टोरेंट्स का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। लोधेश्वर महादेव मंदिर रामनगर और अवशानेश्वर मंदिर हैदरगढ़ के आसपास भी चेकिंग होगी। सभी प्रतिष्ठानों पर ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप’ से जुड़े साइनेज लगाए जा रहे हैं। संचालकों को लाइसेंस और रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। साफ-सफाई बनाए रखने और खुले में मांस-अंडा बिक्री पर रोक के आदेश दिए गए हैं। दूध, पनीर, घी, खोया और आइसक्रीम के सैंपल लिए जा रहे है

आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ

Trending News