ब्रेकिंग

बाराबंकी - उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में "निवेश सुरक्षा जागरूकता अभियान" के अंतर्गत "इन्वेस्टमेंट फ्रॉड" विषय पर हुआ कार्यक्रम ।

ब्रेकिंग बाराबंकी -

बाराबंकी में साइबर अपराधों से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

साइबर क्राइम सेल बाराबंकी और उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में "निवेश सुरक्षा जागरूकता अभियान" के अंतर्गत "इन्वेस्टमेंट फ्रॉड" विषय पर हुआ कार्यक्रम ।

यह कार्यक्रम 12 अगस्त 2026, बुधवार को गल्ला मंडी, बाराबंकी में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संगम कुमार रहे ।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को निवेश के नाम पर होने वाली ऑनलाइन और ऑफलाइन ठगी की पहचान, सुरक्षित निवेश के मूल सिद्धांत, साइबर ठगी के संकेत और बचाव के उपायों की जानकारी देना था ।

साथ ही आमजन और व्यापारियों को जागरूक कर साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया गया ।

आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ

Trending News