ब्रेकिंग बाराबंकी - अनियंत्रित कार नाले में गिरी, SDM रामनगर आकांशा गुप्ता की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ब्रेकिंग बाराबंकी - अनियंत्रित कार नाले में गिरी, SDM रामनगर आकांशा गुप्ता की तत्परता से टला बड़ा हादसा
बाराबंकी में बांदा–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे नाले में जा गिरी।
घटना रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुरवारी के पास की है, जहां कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और नाले में जा गिरी।
संयोग से मौके से गुजर रही उप जिलाधिकारी रामनगर आकांक्षा गुप्ता ने तुरंत वाहन रुकवाकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को सूचना दी।
प्रशासन की तत्परता से मौके पर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामनगर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और उससे पूछताछ की।
चालक ने बताया कि वाहन निजी है और पहले अनुबंध पर संचालित होता था, जो एक माह पहले समाप्त हो चुका है।
वह कार को लखनऊ से बहराइच लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
राहत की बात यह रही कि कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवार नहीं था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि समय रहते कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ
