बाराबंकी - श्री रामस्वरूप मेमोरियल इंस्टिट्यूट में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन हेतु सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने छात्रों से संवाद किया।
बाराबंकी -
श्री रामस्वरूप मेमोरियल इंस्टिट्यूट में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन हेतु भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने छात्रों से संवाद किया।
कार्यक्रम कुलाधिपति इं. पंकज अग्रवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कलाकारों ने फिल्म की कहानी और विभाजन की त्रासदी पर चर्चा की।
उन्होंने इसे मानवीय संवेदनाओं और एकता का संदेश देने वाली फिल्म बताया।
छात्रों ने फिल्म, अभिनय और करियर से जुड़े सवाल पूछे।
सनी देओल ने ‘गदर’ का प्रसिद्ध संवाद सुनाकर माहौल उत्साहित किया।
पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यक्रम का संयोजन प्रो. (डॉ.) वीना सिंह ने किया।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ
