बाराबंकी - जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक रजिया बानो द्वारा मेडिकल स्टोरों का किया गया औचक निरीक्षण।
बाराबंकी -
जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक रजिया बानो द्वारा मेडिकल स्टोरों का किया गया औचक निरीक्षण।
श्रावण माह व कांवड़ यात्रा को देखते हुए मेडिकल स्टोरों पर सख्ती बढ़ाई गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक रजिया बानो द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। महादेवा मार्ग के कई मेडिकल स्टोरों की जांच की गई। दवाओं की उपलब्धता व दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए। ब्लड सेंटरों को रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।सभी दुकानों पर लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया।आवश्यक दवाओं व प्राथमिक चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए।पेयजल, फर्स्ट एड व विश्राम की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ
