बाराबंकी - ट्रैफिक पुलिस ने तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
बाराबंकी - ट्रैफिक पुलिस ने तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।
पटेल चौराहे पर चलाए गए अभियान में कई बुलेट बाइक के साइलेंसर जब्त किए गए।क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में ट्रैफिक प्रभारी रामयतन यादव ने कार्रवाई की।जब्त साइलेंसरों को सड़क किनारे इकट्ठा कर जेसीबी से कुचल दिया गया।
मौके पर कार्रवाई देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।पुलिस का कहना है कि तेज आवाज आम जनता के लिए परेशानी का कारण है।इससे मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को खास दिक्कत होती है।मॉडिफाइड साइलेंसर मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन भी है,पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी है।
आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ
