ब्रेकिंग

बाराबंकी – बाराबंकी में खाद की किल्लत, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज, कालाबाजारी और ओवररेटिंग जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन

ब्रेकिंग बाराबंकी – बाराबंकी में खाद की किल्लत, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज, कालाबाजारी और ओवररेटिंग जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

सपा कार्यकर्ता पूर्व एमएलसी राजेश यादव “राजू” के नेतृत्व में गन्ना संस्थान परिसर में बड़ी संख्या में एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया।धरने के बाद सपा कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़े।

रास्ते भर सरकार विरोधी नारे लगाए गए और जनसमस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की गई। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन में खाद की कमी, कालाबाजारी और छात्रों पर कार्रवाई को मुख्य मुद्दा बनाया गया।

राजेश यादव “राजू” ने कहा कि सरकार जनता और युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ