बाराबंकी - ऑल इंडिया पैग़ाम-ए-इंसानियत फोरम, बाराबंकी यूनिट के पदाधिकारियों ने पेश की मानवता और सेवा की मिसाल !
बाराबंकी - ऑल इंडिया पैग़ाम-ए-इंसानियत फोरम, बाराबंकी यूनिट के पदाधिकारियों ने मानवता और सेवा का संदेश देते हुए भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ठंडे पानी की बोतलें और आधा किलो नमकीन भेंट की।
इस दौरान पुलिस जवानों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। सभी पुलिसकर्मियों ने फोरम के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मास्टर अब्दुल क़वी साहब, मौलाना इमरान नदवी साहब सहित शहर के अन्य उलेमा ने शिरकत की और सहयोग प्रदान किया। फोरम के सदस्यों ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश फैलाना ही उनका उद्देश्य है।
आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ
