बाराबंकी - प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में ज़ैदपुर कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक 23 साल से फरार दोषी को किया गिरफ्तार ।
बाराबंकी - प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में ज़ैदपुर कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक 23 साल से फरार दोषी को किया गिरफ्तार ।
आरोपी महबूब आलम जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा उस्मा गांव का निवासी है। उसे वर्ष 2001 में 15 वर्ष की सजा और 1.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2003 में जेल से रिहा होने के बाद वह फरार हो गया था। मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर उसकी तलाश तेज की गई थी। सीजीएम बाराबंकी ने भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे। पुलिस ने मुखबिर और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से उसे बहराइच से गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 23 वर्षों से राजमिस्त्री का काम कर पहचान छिपाकर रह रहा था।गिरफ्तारी के समय वह अपने परिवार के साथ नजीरपुरा क्षेत्र में रह रहा था।पुलिस आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ