बाराबंकी - सेना में लेफ्टिनेंट बने प्रशांत सिंह, क्षेत्र में खुशी की लहर, प्रशांत सिंह का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ!
बाराबंकी - सेना में लेफ्टिनेंट बने प्रशांत सिंह, क्षेत्र में खुशी की लहर, प्रशांत सिंह का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ!
जनपद के रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम मालिनपुर निवासी प्रशांत सिंह का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। प्रशांत, प्रदीप सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। चयन के बाद बुधवार को प्रशांत सिंह रामसनेहीघाट पहुंचे, जहां उन्होंने छोटी हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह ने प्रशांत सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भी बधाई देते हुए कहा कि प्रशांत की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर कुंवर उदय सिंह ने कहा कि प्रशांत सिंह की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।बताया गया कि प्रशांत सिंह का प्रशिक्षण चेन्नई में होगा। परिवारजनों ने उनकी इस सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, अंशु, पवन कुमार वर्मा, सभासद प्रमोद कुमार सिंह, अभय प्रताप सिंह, सूर्यांश सिंह, सूरज, सचिन मिश्रा, राकेश वर्मा, डॉ. ओंकारनाथ वर्मा, डॉ. अजीत वर्मा, भोलानाथ मिश्र, बृजेश मिश्रा, दिनेश तिवारी, राम नारायण मिश्र एवं देव प्रकाश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशांत सिंह की सफलता ने पूरे क्षेत्र को गर्व का एहसास कराया है और युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा स्थापित की है।
लक्ष्मण तिवारी - एक्सक्यूटिव रिपोर्टर
