ब्रेकिंग

बाराबंकी - धर्मजागरण धाम उ.प्र. द्वारा पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ में बँटा मिष्ठान व जल और लगा दंत चिकित्सा शिविर !

बाराबंकी - धर्मजागरण धाम उ.प्र. द्वारा पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर रेलमेध यज्ञ में बँटा मिष्ठान व जल और लगा दंत चिकित्सा शिविर !

धर्मजागरण बाराबंकीधाम उ.प्र. द्वारा लगातार चौथे वर्ष जनपद में रेलवे स्टेशनों पर जल सहित मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत आज पैंतीपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर रेलों सीतापुर से गोंडा और गोंडा से सीतापुर आने जाने वाली रेलगाड़ियों में मिष्ठान सहित जल वितरण संयोजक अमित अवस्थी अधिवक्ता के नेतृत्व में मुख्य रूप से राधेश्याम मौर्य, राजेश सिंह, सुजीत पाठक, हिमांशु यादव, नीलेश निगम, दिनेश प्रसाद मिश्र, सौरभ मिश्र, राजकुमार रेल कर्मचारी राजकुमार मौर्य, रामसेवक, देवेंद्र सिंह आदि ने किया। साथ ही दासगणु वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित द्वारिका माई डेंटल हॉस्पिटल दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें डा. ऋषिकांत शुक्ल, सहायक राधा, वंदना मौर्य, उदय प्रताप ने कैंप का संचालन धर्मसेवकों के सहयोग से किया जिसमें आसपास के ग्रामवासियों नौशाद, सहाबू, शत्रुघ्न यादव, विशंभर यादव, कांति देवी, चांदनी, कमलेश कुमारी, सत्य प्रकाश मिश्र, डॉ नागेंद्र मिश्र, कल्लू कश्यप, राजेश यादव, संदीप कनौजिया, रामनरेश गौतम, रामराज यादव, उमेश प्रजापति आदि ने इस दंत चिकित्सा शिविर में दाँतों का परीक्षण कराकर निःशुल्क दवा वितरण का लाभ उठाया।

पैंतीपुर रेलवे स्टेशन प्रभारी संगीत पाठक मैं उपस्थित धर्म सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि गर्मी में लोगों को जल सहित मिष्ठान वितरण हम लोगों की परंपरा रही है इस धार्मिक परंपरा को हम लोग रेलमेध यज्ञ के माध्यम से आगे बढ़ा रहे हैं अंत में उन्होंने चिकित्सकों की टीम सहित मिष्ठान वितरण करने वाले धर्मसेवकों का आभार व्यक्त किया।

अंकित गुप्ता - जिला ब्यूरो चीफ