ब्रेकिंग

बाराबंकी - भाजपा की स्थापना राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प-सतीश शर्मा: बाराबंकी में धूमधाम से मनाया गया 47वां स्थापना दिवस !

बाराबंकी - भाजपा की स्थापना राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प-सतीश शर्मा: बाराबंकी में धूमधाम से मनाया गया 47वां स्थापना दिवस !

बाराबंकी: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को जनपद में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराकर ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प लिया। सेल्फीविदफ्लैग अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भी ध्वज फहराया।

जिला कार्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें पार्टी की विचारधारा, उपलब्धियों और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सतीश शर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि उनकी राष्ट्रवादी सोच और वैचारिक प्रेरणा से बनी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण की भावना के साथ शुरू हुई भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को साकार किया है।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हुए देश को तुष्टीकरण की राजनीति से बाहर निकालकर सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में आगे बढ़ाया है। आज भाजपा 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हुए चहुंमुखी विकास का उल्लेख करते हुए ‘विकसित यूपी से विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराया।

प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा के पथ पर चलते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय दिया।

पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस राष्ट्र सेवा, विचारधारा और समर्पण की यात्रा का प्रतीक है। एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी अंगद सिंह और विधायक दिनेश रावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा ध्वज एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में अजीत प्रताप सिंह, हरगोविंद सिंह, अरविंद मौर्य, अमरीश रावत, रामकुमारी मौर्य, सरोज रावत, गुरुशरण लोधी, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, ब्रजेश रावत, मुलायम सिंह यादव, मनीष परिहार, पंकज गुप्ता, इक्ष्वाकु मौर्य, रचना श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, पवनेंद्र सिंह, अंशु वर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, जंग बहादुर पटेल, सतीश विश्वकर्मा, ऋषभ चतुर्वेदी, मनोज वर्मा, मुकेश त्रिवेदी, रामनाथ वर्मा, बाल गोविंद गुप्ता, सुशील चंद्र जैन, रामेश्वरी त्रिवेदी, सविता रावत, ऋचा शर्मा, रोहित सिंह, आलोक तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंकित गुप्ता - जिला ब्यूरो चीफ

Trending News

No related news