बाराबंकी - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिला अभिहित अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर फ्लोर मिलों पर विशेष अभियान चलाया।
बाराबंकी - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिला अभिहित अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर फ्लोर मिलों पर विशेष अभियान चलाया।
यह अभियान जिला अभिहित अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाया गया।
अभियान का उद्देश्य आटा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना रहा।
टीम ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की आटा निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण में लाइसेंस, मशीनों, कच्चे माल व साफ-सफाई की स्थिति की जांच की गई।
कई प्रतिष्ठानों पर कमियां मिलने पर सुधार नोटिस जारी किए गए।
गुणवत्ता जांच के लिए कुल 6 नमूने संकलित किए गए हैं।
किसी भी मिल में अखाद्य पदार्थों की मिलावट नहीं पाई गई।
मानक के विपरीत पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन या निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।
आर एन साहनी - जिला ब्यूरो चीफ
